धनबाद, मई 8 -- अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा से अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर रात ई-रिक्शा (टोटो) से बैटरी की चोरी कर ली। टोटो के मालिक मो. अंसारुल ने बताया कि उन्होंने अपनी टोटो (जेएच 10 बीडब्लू 4730) को घर के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद निकले तो टोटो की बैटरी गायब है। इसकी सूचना अंगारपथरा पुलिस को दे दी गयी है। टोटो से बैटरी चोरी की घटना बगल के एक आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि इसके पूर्व जोगता थाना क्षेत्र में भी चोरों ने एक ही रात में चार टोटो से बैटरियां चुराई थी। यह भी पढ़ें- लालगंज थाना क्षेत्र से दो भैंस की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.