धनबाद, जून 24 -- कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा कांटापहाड़ी में मंगलवार की शाम अचानक जमीन में दरार पड़ने और भू-धंसान की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम करीब पांच बजे जोरदार आवाज के साथ धरती में कंपन महसूस हुआ। इसके बाद बीसीसीएल के पिट वाटर पाइपलाइन के समीप करीब 20-25 फीट क्षेत्र में गोफनुमा दरार बन गई तथा आसपास की जमीन धंस गई। घटना के समय लोग अपने घरों और दरवाजों पर मौजूद थे। कंपन और तेज आवाज से भयभीत होकर सभी परिवार घरों से बाहर निकल आए। भू-धंसान स्थल बस्ती से मात्र 40-50 फीट की दूरी पर होने के कारण लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल बीसीसीएल प्रबंधन को इसकी सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। गौरतलब है कि पिछले माह भी कांटापहाड़ी कॉलोनी और मुख्य सड़क पर दरारें पड़ने...