समस्तीपुर, फरवरी 17 -- उजियारपुर। अंगारघाट के मुरियारो चौर में एक अर्द्धनिर्मित अस्पताल में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत का माहौल कायम कर दिया है। घटना में अस्पताल के अंदर खड़ी अस्पताल संचालक की कार का कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर अंगारघाट थाना की पुलिस मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इधर एफएसएल की चलंत टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर एक खोखा व तीन पिलेट (गोली का बुलेट) बरामद किया। घटना शनिवार की देर शाम की बतायी गयी है। अस्पताल संचालक केशव पांडेय ने बताया की वे 12 फरवरी को अन्य मित्रों के साथ देवघर पूजा करने गए हुए थे। इसी दौरान शनिवार की शाम उनके अर्द्धनिर्मित अस्पताल भवन के बगल में रहने वालों ने फोन कर बताया की आपके मकान से आवाज आ रही है। इसके बाद उन्होंने उन्हें फोन पर ही देखने को कहा। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.