अंगारघाट पुलिस ने दहेज हत्यारोपी ननद को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, फरवरी 22 -- उजियारपुर, निसं। अंगारघाट पुलिस ने एक दहेज हत्यारोपी ननद को उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं रविवार को न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थानांतर्गत चंदौली निवासी शील कुमार सहनी की पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई। उस पर अंगारघाट थानांतर्गत रेवारी पंचायत के सुरियाटांड़ टोले स्थित मायके में भाभी का दहेज हत्याकांड में शामिल होने का आरोप बताया गया है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी पर सुरियाटांड़ स्थित उसके मायके में भाभी पायल कुमारी पति दीपेश कुमार सहनी का विगत बर्ष 25 अक्टूबर को दहेज के लिए हत्या कर देने का केस दर्ज था। उधर उजियारपुर थाना की पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण मामले में उजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.