बोकारो, मार्च 10 -- अंगवाली/खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ का 29वां अधिवेशन चल रहा है। सुबह में यज्ञ मंडप की परिक्रमा तो अंदर मानस पाठ चल रहा है। व्यास मंच पर व्यास अनिल पाठक सहित बलदेव शरण, अशोक मिश्र व सतीश मिश्र, आचार्य में गौर बाबा व पुजारी में रामपद बाबा, राजेश, शिवकुमार व प्रफुल्ल चटर्जी हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार नायक, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया गौरीनाथ कपरदार, रामबिलास रजवार, पवन विश्वकर्मा, बिट्टू मिश्रा, कन्हाई नायक, संतोष नायक, बरुण मिश्रा, चंदन रवि, भगवान दास आदि सक्रिय हैं। वहीं रविवार की रात चाकुलिया निवासी सह रामायण/भागवत वक्ता पंडित हेमंत दुबे (व्यास) ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर भक्ति जागरण की प्रस्तुति की। कालीचरण गोस्वामी (कोरस), रंजीत जी (पेड़)...