बोकारो, फरवरी 25 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत अंतर्गत यूं तो कई मुहल्ले में कीचड़नुमा गंदे पानी के बहते रहने से आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ही है। वहीं सार्वजनिक मंडपवारी चौक के पूर्वी छोर स्थित एक सार्वनिक नाला के हमेशा जाम रहने से उक्त मुहल्ले होकर अन्य स्थल तक जाने-आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि इस नाले के निकट एक होटल भी संचालित है। बताते हैं कि सार्वनिक चौक पर बसे कुछ इने-गिने परिवार की ओर से घर का कचड़ा नाले के मुहाने पर डाल दिया जाता है, जिसको देख होटल संचालक एवं अन्य ठेले वालों द्वारा भी ग्लास-प्लेट आदि वहीं गिरा दिया जाता है, जिससे नाला पूरी तरह जाम हो जाता व आवागमन बाधित होती है। पंचायत की ओर से तथा सार्वजनिक पूजा समिति की ओर से कई बार सफाई भी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.