बोकारो, मार्च 25 -- अंगवाली। सीसीएल ढोरी क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली की बंद पड़ी खुली कोयला खदान में लंबे समय से अवैध उत्खनन को रोकने का प्रबंधन का प्रयास विफल ही हो रही है। अबतक अनेकों बार ऐसे खतरनाक सुरंगों को भरने का काम किया गया, पर धंधा बेरोक टोक ज़ारी है। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधन के आदेश पर एवं क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में अंगवाली खदान में दो बड़े ही खतनाक सुरंगों को जेसीबी से भरने का कार्य हुआ है। कहते हैं दोनों सुरंग जमींदोज हो गया है। टीम में पेटरवार थाना की ओर से एएसआई दुर्गाचरण मुर्मू व चंद्रकांत सिंह, सिपाही सीताराम करमाली क्यूआरटी, एसके कनोजिया, अनिमेष हलधर, क्राइम से रविन्द्र कुमार, संतोष व राहुल, सीसीएल सुरक्षा विभाग के एरिया प्रभारी शीलचंद, मानिक दिगार, अनाम बारिश, जितेंद्र रजक आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.