अंगवस्त्र भेंट कर एएसपी को दी भावभीनी विदाई
कौशाम्बी, मई 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण पर शुक्रवार को एसपी ऑफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने एएसपी राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई, अपराध नियंत्रण प्रभावी रहा और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनोन्मुखी कार्यशैली को याद करते हुए अधिकारियों ने उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया। नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों व अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ तथा स्मृति उपहार देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.