भागलपुर, अप्रैल 15 -- Samrat Choudhary: बिहार में भाजपा को पहला मुख्यमंत्री पूर्वी बिहार से मिला है। अंगभाषी सम्राट को न सिर्फ पूर्वी बिहार बल्कि कोसी-सीमांचल भी अपना मानता है। हमभाषी होने के नाते सम्राट कोसी, सीमांचल को भी उतना ही कनेक्ट करते हैं, जितना पूर्वी बिहार को। बतौर उप मुख्यमंत्री वह राज्य के बाकी हिस्सों से तो जुड़े रहे ही हैं। इसके पहले पूर्वी बिहार से श्रीकृष्ण सिंह,चन्द्रशेखर सिंह और भागवत झा आजाद कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1989 के बाद पूर्वी बिहार को पुन: सीएम की कुर्सी मिली है। सम्राट के नामित होने से पूर्वी बिहार में उत्साह का माहौल है। कोसी-सीमांचल भी गदगद है। सम्राट चौधरी पूर्वी बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के लखनपुर के रहने वाले हैं। वर्तमान में सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.