अंगभंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
उन्नाव, मई 13 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने अंगभंग के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 11 जनवरी को ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी विकास ने मारपीट के मामले में केस दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान मेडिकल और एक्स-रे रिपोर्ट में पीड़ित की उंगली कटने की पुष्टि होने पर मुकदमे में अंगभंग की धारा बढ़ाई गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार निवासी ईदगाह पत्थर कॉलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.