अंगभंग के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो माह से था फरार
रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को रम्पुरा निवासी राज कोली पर कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के दौरान आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी 32 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में मौजूद है और फरार होने की तैयारी में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भागने के प्रयास में घायल वहीं कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.