सुल्तानपुर, जून 29 -- चांदा,संवाददाता। सोमवार देर शाम नगर पंचायत कोइरीपुर के मोहल्ला रामनगर में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले राउंड में अंगद सिंह सुलतानपुर व मनोहर पहलवान गोरखपुर के बीच हुआ जिसमें अंगद सिंह विजेता रहे। दूसरे राउंड में धांधू पहलवान बक्सर बिहार व बाबा फकीर पहलवान सहारनपुर के बीच भिड़ंत हुई। बाबा फकीर पहलवान सहारनपुर विजेता रहे। तीसरे राउंड में नेहरू पहलवान गोरखपुर व लालू पहलवान दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें लालू पहलवान विजय रहे। उमा सिंह जौनपुर, खुशी पाल कानपुर, रूबी पहलवान, भीम पहलवान, उमेश पहलवान, शमशेर पहलवान, राजेश पहलवान, अली पहलवान आदि पहलवानों ने ने भी जोर आजमाइश की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश सिंह गुड्डू ने फीता काट कर किया। उनके साथ बसपा नेता विनोद सिंह भी मौ...