अंगदान में मिले हाथ महिला को प्रत्यारोपित किए
नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। ब्रेन डेड हुए एक पुरुष के अंगदान ने करीब दो वर्ष पहले चारा काटने में अपने दोनों हाथ गंवा चुकी एक 35 वर्षीय महिला को बड़ा सहारा दिया है। गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने 12 घंटे में सर्जरी कर उस महिला को दोनों हाथ प्रत्यारोपित किए। डॉक्टरों ने 21 अप्रैल को यह जटिल सर्जरी की थी। अस्पताल में दोनों हाथ प्रत्यारोपण का यह दूसरा मामला है। प्लास्टिक, कॉस्मेटिक एवं हैंड माइक्रोसर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. महेश मंगल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने यह सर्जरी की। महिला हरियाणा फतेहाबाद की रहने वाली है। डॉक्टरों की दो टीमों ने एक ही समय में सर्जरी कर डोनर से एक साथ दोनों हाथ सुरक्षित तरीके से निकाले। वहीं, दो अन्य टीमों ने एक ही समय में अलग-अलग दोनों हाथ को प्रत्यारोपित किया। डॉक्टरों के अनुसार दान में मिला लिवर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.