रांची, सितम्बर 3 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को गति देने के लिए अस्पतालों में मजबूत और विश्वसनीय व्यवस्था विकसित करने के साथ आम लोगों का स्वास्थ्य संस्थानों पर भरोसा बढ़ाना जरूरी है। अंगदान की प्रक्रिया जितनी पारदर्शी, नैतिक और नियमों के अनुरूप होगी, लोगों में इसके प्रति विश्वास उतना ही मजबूत होगा। ये बातें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक शशि शेखर झा ने गुरुवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोट्टो) झारखंड की ओर से एक विशेष कार्यशाला के दौरान कहा। सोट्टो की ओर से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को मस्तिष्क तना मृत्यु की पहचान, प्रमाणन और अंगदान की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Pakur News: नेत्रदान पखवाड़े पर अमड़ापाड़ा में निकाली गई जागर...