अंगदान के प्रति जागरूकता पर दिया जोर
मुरादाबाद, जून 30 -- पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट ने लोगों को आंखें दान करने के साथ मरणोपरांत शरीर का कोई एक अंग भी दान करने के लिए प्रेरित किया। सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई बैठक में मनोहर फाउंडेशन से आए संचित अरोड़ा ने कहा आपके दुनिया से जाने के बाद आपका शरीर किसी काम का नहीं रहता। आप अपने शरीर का कोई अंग दान कर उन्हें जीवन दान दे सकते हैं। जिससे किसी के परिवार में खुशियां आ सकतीं हैं। यशपाल मदान, अंजना सहगल, अश्विनी नारंग, रवि, सुशील कपूर, डा. गिरजेश कैन, रोहित ढल, संजय नारंग आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.