एटा, अगस्त 3 -- वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक परासर ने एमबीबीएस विद्यार्थियों, मेडिकल कॉलेज अधिकारियों, कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने सभी को अंगदान करने की अपील की। इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए सभी को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. मंजरी कुमारी (सांस्कृतिक प्रभारी), डॉ. मंजेश कुमार (सहायक आचार्य), डॉ. रवीन्द्र कुमार (सहायक आचार्य) सहित संकाय सदस्य, एमबीबीएस छात्र-छात्राएँ, सीनियर जूनियर रेजिडेंट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों ने पोस्टरों से दिया अंगदान महादान का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...