लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) की ओर से हाल में दो ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान करने वाले परिवारों को 10-10 हजार रुपये दिये गए हैं। सोटो के संयुक्त निदेशक व पीजीआई के एमएस डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि मृत अंगदाता के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। छह नवंबर 2025 को सेंट्रल कमाण्ड अस्पताल में 56 वर्षीय भगवंती देवी को ब्रेन डेड घोषित किये जाने के बाद परिजनों द्वारा अंगदान की सहमति पर तीन मरीजों को नया जीवन मिला। वहीं 22 फरवरी को सड़क हादसे में घायल 43 वर्षीय संदीप कुमार के पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में ब्रेन स्टेम डेड घोषित किए जाने के बाद पत्नी लक्ष्मी देवी ने अंगदान की अनुमति दी थी। तीन रोगियों को नया जीवन मिला था। पीजीआई निदेशक डॉ.आरके धीमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.