अंगदवीर हत्याकांड : प्रेमी के साथ मिलकर कराई बेटे की हत्या, मां गिरफ्तार
मेरठ, जून 20 -- बहसूमा के अंगदवीर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मां ने ही प्रेमी के साथ संबंधों की बात छिपाने और शादी करने के लिए सात साल के मासूम बेटे की हत्या कराई। हत्या की पूरी प्लानिंग की जानकारी मां गुरप्रीत कौर को थी और उसने ही सहमति भी दी थी। इतना ही नहीं, दोनों ने प्लानिंग की थी कि मामला शांत होते ही फरार हो जाएंगे और कहीं ओर जाकर शादी कर लेंगे। फिलहाल पुलिस ने अंगदवीर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल फोन की व्हाट्सएप-चैट भी रिकवर कर ली गई है। बहसूमा के रामराज निवासी सात साल के अंगदवीर की चार दिन पहले अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मीरापुर निवासी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। अर्पित एक बैंक में एरिया मैनेजर है और उसके अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर से अवैध संबंध हैं। कुछ ही दिन पहले दोनों को अंगदवीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.