अंगदवीर हत्याकांड : काम हो गया, तेरे बेटे को मार दिया है, टेंशन मत ले
मेरठ, जून 20 -- मेरठ/बहसूमा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो गुरप्रीत कौर ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने प्रेमी अर्पित पाराशर के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची थी। दोनों के मैसेज भी मिले हैं, जिसमें हत्या करने के बाद अर्पित ने गुरप्रीत कौर को बताया कि 'काम हो गया है, तेरे बेटे को मार दिया है, टेंशन मत ले'। पुलिस जांच में गुरप्रीत कौर और अर्पित पाराशर के मोबाइल फोन से मिली चैटिंग ने पूरे षड्यंत्र की परतें खोल दी हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार हत्या से पहले और बाद में दोनों के बीच कई बार बातचीत और मैसेज का आदान-प्रदान हुआ था। पुलिस के मुताबिक अंगदवीर की हत्या के लगभग दस मिनट बाद अर्पित ने व्हाट्सएप पर गुरप्रीत को संदेश भेजा, 'काम हो गया, तेरे बेटे को मार दिया है, टेंशन मत ले' इस पर गुरप्रीत ने जवाब दिया, 'सच, किसी ने देखा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.