नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के आउट ने विवाद खड़ा कर दिया है। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान अंगकृष रघुवंशी को फील्ड में बाधा डालने (Obstructing the Field) के लिए आउट दिया गया। हालांकि अंपायर के इस फैसले पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने कड़ा विरोध जताया। रघुवंशी को आउट दिए जाने पर कोलकाता का पूरा डगआउट हैरान रह गया। टीम के कोच अभिषेक नायर मैच के दौरान मैच आधिकारियों से बातचीत करते हुए दिखे और इस दौरान वह नाखुश नजर आ रहे थे।थर्ड अंपायर ने दिया आउट कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 5वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेलकर रन के लिए दौड़े, हालांकि नॉन स्ट्राइक पर खड़े कैमरन ग्रीन ने रन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और अंगकृष को वापस भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.