नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध हैं, जिन्हें बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। 29 नवंबर 2026 को तारीख का मूलांक 2 और भाग्यांक 5 रहेगा। आज का दिन भविष्य की योजनाएं बनाने और अपने काम से जुड़ी नई चीजें सीखने के लिहाज से अच्छा है। नौकरीपेशा और कारोबार से जुड़े जातक अपने पेशेवर विकास के लिए नए विकल्प तलाश सकते हैं। किसी उपयोगी हुनर का प्रशिक्षण लेने या लंबे समय की आर्थिक योजना बनाने का विचार भी आगे बढ़ेगा। हालांकि, हर नई चीज एक साथ सीखने की कोशिश ना करें। ऐसा कौशल चुनें जिसका इस्तेमाल आप अपने रोजमर्रा के काम में कर सकें।मूलांक 5 का लव राशिफल प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। पार्टनर के ...