मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इस बार अंक प्रतिशत बढ़ा, लेकिन स्टेट टॉपर्स में आने वाले जिले के बच्चे घटे हैं। पिछले साल स्टेट टॉप टू में आने वाली जिले की छात्रा को 471 अंक मिला था। इस साल 475 अंक लाकर पलक स्टेट टॉपर में 5वें रैंक पर है।जिले में इंटर के छात्र-छात्राओं के ओवरऑल अंक लाने में बढ़ोतरी हुई, लेकिन स्टेट टॉपर्स सूची में पिछड़ गए हैं। पिछली बार आर्ट्स स्टेट टॉप 5 में जिले के तीन बच्चों को जगह मिली थी। आरएनएस इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का कुमारी को स्टेट में दूसरा रैंक मिला था। इसे 471 यानी 94.2 फीसदी अंक आया था। उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल के चन्द्रमणि लाल को 468 अंक मिला था। ये स्टेट टॉपर में थे। इसके अलावा उत्क्रमित हाईस्कूल अंजना कोट मोतीपुर की संजना कुमारी को भी 468 अंक के साथ स्टेट में आर्टस में पांचवा...