अंक तालिका में जन्मतिथि सही कराने को मांगी धनराशि
पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। दसवीं की अंकतालिका में जन्म तिथि गलत होने के बाद उसमे सुधार के लिए छात्र से 25 हजार रुपये की डिमांड की गई है। मामले की शिकायत छात्र ने डीएम से की है। इसमें कहा कि तीन साल से कॉलेज वाले समस्या को लटकाए हुए हैं जिससे परेशानी हो रही है। अमरिया में सूरजपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र अमरनाथ ने डीएम को शिकायती पत्र में बताया कि 2023 में दसवीं की परीक्षा पास की थी। कक्षा नौ तक उसकी जन्मतिथि सही थी। आरोप है कि कॉलेज स्तर से ही उसकी जन्मतिथि गलत कर दी गई है। इसके बाद से लगातार कॉलेज के लोग टरकाते हुए मामला लटकाए हुए हैं। डीएम ने पूरे मामले में संज्ञान लेकर डीपीपी इंटर कॉलेज धनकुना के प्रधानाचार्य से बात कर नाराजगी जताई है। इधर छात्र ने आरोप लगाया कि उससे 25 हजार रुपये की डिमांड प्रधानाचार्य ने की है। प्रधानाचार्य अक्षय ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.