नई दिल्ली, मार्च 5 -- अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक की अपनी विशेषताएं होती हैं। मान्यता है कि मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। मूलांक 1 से 9 के तक होते हैं। मूलांक जन्मतिथि पर आधारित होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही विशेष मूलांक के बारे में बताएंगे जिनमें जन्में लोग बेहद खर्चीले होते हैं। साथ ही उन्हें कई चीजों का शौक होता है। जन्म तारीखहम बात कर रहे हैं मूलांक 6 की। अंक ज्योतिष के मुताबिक अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। इसके स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुख-सुविधा और ऐश्वर्य के कारक हैं। यही वजह है हि इस मूलांक के लोगों के पास किसी चीज की कमी नहीं रहती है। ये काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें लग्जरी चीजों का काफी शौक होता है। इन्हें महंगे कपड़े, ब्र...