सहारनपुर, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सोमवार को जनमंच सभागार में छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके व्यवहारिक उपयोग को समझाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मनीष बंसल, सीडीओ सुमित आर महाजन, डीआईओएस डॉ एके पाठक और कार्यक्रम समन्वयक अम्ब्रीष कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में गणित पर आधारित सेमिनार, कार्यशालाएं, व्याख्यान, गणितीय प्रश्नोत्तरी, वृत्तचित्र शकुंतला देवी की प्रस्तुति और ऑनलाइन जागरूकता अभियान आयोजित किए गए। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले ग्रैंडमास्टर प्रवण गोयल और ग्रैंडमास्टर अरन्या छावड़ा ने छात्रों को हैंड्स-ऑन गतिविधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.