नोएडा, मई 18 -- नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 16 मई को परिपत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि सभी कॉलेजों को सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों की आंतरिक परीक्षाओं के अंकों को ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करना है। इसी के साथ ऑनलाइन अपलोड हुए हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी को 25 मई तक विश्वविद्यालय में जमा करना है। इसके अलावा संस्थान स्तर से ऑनलाइन अपलोड किए गए आतंरिक अंकों को संस्थान के सूचना पट्ट पर चस्पा कर छात्रों के आंतरिक अंकों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराना है। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर दीपक नगरिया की ओर से यह परिपत्र जारी हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...