मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अंकेक्षण निदेशालय ने बीआरएबीयू के सभी कॉलेजों से उनके खर्चे का हिसाब मांगा है। इसके लिए निदेशालय ने विवि के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। अंकेक्षण निदेशालय वर्ष 2024-25 में हुए नामांकन और उससे प्राप्त हुई राशि का पूरा ब्योरा मांगा है। इसके लिए निदेशालय की तरफ से विवि और कॉलेजों को एक फार्मेट भी भेजा गया है। निदेशालय ने कॉलेजों के बैंक अकाउंट, अकाउंट नंबर, कैश बुक की जानकारी भी मांगी है। कॉलेजों में कितने शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी हैं, इसकी भी जानकारी विवि से मांगी है। नियमित शिक्षकों के अलावे अतिथि शिक्षकों का भी ब्योरा देने को कहा है। यह भी पढ़ें- अंकेक्षण निदेशालय ने कॉलेजों से मांगा खर्चे का हिसाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...