गढ़वा, जनवरी 8 -- गढ़वा। जिला दस्तावेज नवीस संघ गढ़वा के द्विवार्षिक चुनावी प्रक्रिया के दौरान गुरूवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच के क्रम में अंकेक्षक पद के प्रत्याशी महावीर बाखला का नामांकन पत्र गलत पाया गया। उक्त वजह से मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया। जांच प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात अब अध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशी गजेंद्र देव पाल और निवर्तमान अध्यक्ष शंभूनाथ दूबे मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए किताबुद्दीन अंसारी और नागेंद्र पांडेय, सचिव पद के लिये विजय चौधरी और निवर्तमान सचिव संजय कुमार पाठक, उपसचिव पद के लिये रामप्रवेश राम और शंभूनाथ ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिये दिलीप कुमार कुशवाहा व अंकेक्षक पद के लिये रामनरेश प्रसाद प्रतिद्वंदी नहीं होने की वजह से निर्विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.