गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राजधानी रांची के कांटाटोली गौसनगर गली नंबर 7 के नाले में ढाई वर्षीय फरहान की मौत की घटना गिरिडीह शहर के गांधी चौक में बीते 21 सितंबर को घट चुकी है। गांधी चौक के पास खुले नाले में बहकर दो वर्षीय अंकुश ठाकुर की जान चली गई। गांधी चौक के पास बारिश के दौरान अंकुश खुले नाले में गिरकर बह गया था। जिसका शव 18 घंटे के बाद डाकीटांड़ के पास एक खेतनुमा गड्ढ़े से मिला था। इस घटना के बाद गिरिडीह नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन तक हरकत में तो आई और खुले नाले को फौरी तौर पर बंद करने की मुहिम चला दी। लेकिन यह मुहिम ज्यादा दिनों तक नहीं चली। हालांकि घटना से उस समय पूरा शहर आक्रोशित था और इसके लिए नगर निगम को कसूरवार बता रहे थे। शहर के कई स्थानों पर खुले नाला मौत का कुआं बना हुआ है। बुलाकी रोड, स्टेशन रोड सहित कई स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.