गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे जीसीए सीनियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को विजय भव क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट जोन वेव सिटी टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी। मैच ने चार विकेट लेने वाले अंकुश चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्रिकेट मैदान पर गुरुवार को टॉस जीतकर स्पोर्ट जोन वेव सिटी ने पहले बल्लेबाजी की और 24 ओवर में ही 126 रन बनाकर सिमट गई। निशांत ने सबसे ज्यादा 78 रन और जतिन शर्मा ने 18 रन बनाए। विपक्षी टीम की तरफ से अंकुश चौहान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। सागर को तीन विकेट और अनुराग को दो विकेट हासिल हुआ। 127 रन को हासिल करने मैदान पर उतरी विजय भव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर नौ विकेट से शानदार जी...