अंकुल हत्याकांड : फरार 15 हजार का इनामी बंदी
कौशाम्बी, फरवरी 22 -- चरवा इलाके के चर्चित अंकुल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी सुमन प्रकाश को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर एसपी राजेश कुमार ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। मुकदमे के अन्य पांच अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव का 20 वर्षीय अंकुल सरोज पड़ोस में रहने वाली युवती से प्यार करता था। युवती के परिवार वाले इस रश्ते से नाखुश थे। काफी समझाने के बाद भी अंकुल ने प्रेमिका से मिलना-जुलना नहीं बंद किया। इसी को लेकर 19 अगस्त 2025 की रात आरोपियों ने अंकुल को बहाने से अपने घर बुलाया। वह प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचा ही था कि कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में दिवंगत अंकुल की दादी रमनी देवी पत्नी स्व. राम लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.