बलरामपुर, मार्च 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के बलुवा बलूई निवासी अंकुर सिद्धार्थ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। मेहनत और लगन का मिला फलअंकुर सिद्धार्थ की यह सफलता उनके अथक परिश्रम और अटूट लगन का प्रमाण है। बलरामपुर जैसे छोटे जनपद से निकलकर प्रदेश स्तरीय प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। लेकिन अंकुर ने अपने दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।क्षेत्र में बधाइयों का दौरअंकुर के चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.