बागपत, जुलाई 24 -- बड़ौत। लुहारी गांव के रहने वाले किसान अंकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपी बिजेंद्र, पुष्पेंद्र और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता राममेहर ने बताया कि गत शनिवार को छह बजे बिजेंद्र व पुष्पेंद्र उसके पुत्र अंकुर को साजिश के तहत घर से बुलाकर ले गए थे। मगर वह देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो बिजेंद्र से जानकारी की, तो उसने कहा कि अंकुर तो रात में ही उनके पास से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने खेतों व नलकूपों पर भी अंकुर को तलाश गया मगर कोई पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- खुलासा: प्रेम प्रसंग के चलते हुई हिमांशु की हत्या, तीन गिरफ्तार गत रविवार को सुबह से परिजनों ने यमुना खादर में पहुंचकर तलाश शुरू की तो शाम को किसान धर्म सिंह के खेत में शव पड़ा मिला था। राममेहर ने ट्रैक्टर से कुचलकर व धारदार हथियार...