रांची, मार्च 20 -- रांची। राजधानी रांची के अंकुरम आईवीएफ संस्थान ने अपनी चौथी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार शामिल हुए। संस्थान की निदेशक डॉ. रूही श्रीवास्तव ने बताया कि बीते चार वर्षों में 1800 से अधिक निसंतान दंपतियों को सफल उपचार के माध्यम से मातृत्व-पितृत्व का सुख मिला है। अब तक यहां 10,000 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। संस्थान ने आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से संस्थान उपचार में 83% तक की सफलता दर का दावा किया है। कार्यक्रम में डॉ. राज नारायण साहू, डॉ. सुबोध कुमार सिंह, नीलम साहू सहित चिकित्सक मौजूद रहे। कई दंपतियों ने अपने नवजात शिशुओं के साथ खुशियां साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...