अंकित हत्याकांड में वायरल वीडियो का जाल, पुलिस के लिए बना सिरदर्द
शामली, सितम्बर 5 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 26 अगस्त को हत्या के बाद इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट का जाल पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। हत्या की रात ही राहुल उर्फ भोलू के नाम से गोगी गैंग की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। इसके बाद भूपेंद्र ढींगरा के नाम से भी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले वीडियो सामने आए। अब सत्यम के नाम से एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें दो और मर्डर करने और घर के बाहर 400 गोलियां चलाने जैसे दावे किए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी वीडियो की सत्यता की पड़ताल में जुटी है। पिछले दस दिनों में अंकित हत्याकांड से जुड़े भड़काऊ पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने के लिए 100 से अधिक फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इनमें सबसे ज्यादा आईडी इंस्टाग्राम की हैं, जबकि 20 से अधिक आईड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.