अंकित हत्याकांड में फरार शूटर सत्यम-आर्यन की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
शामली, सितम्बर 6 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर सत्यम कादयान और आर्यन संधू को लेकर पुलिस की दबिश लगतार जारी है। दोनों की तलाश में शामली पुलिस की टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एवं गुजरात आदि स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को जहां भी दोनों के होने का इनपुट मिल रहा है, तत्काल टीम वहां पहुंच रही है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों ठिकाना बदल दे रहे हैं। तीन चार दिन पहले उनकी लोकेशन पंजाब मिल रही थी लेकिन वह पंजाब से भी फरार हो गए है। अब पुलिस दोनों के पुराने संपर्कों, मददगारों और संभावित ठिकानों की कड़ियां जोड़कर घेराबंदी की तैयारी में है। 26 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले में गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में चार शूटरों के वारदात में शामिल होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.