शामली, सितम्बर 29 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस के लिए चुनौती बने फरार शूटर सत्यम और आर्यन के साथ ही हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता भोलू शाहपुरिया पर शिकंजा कस दिया है। अदालत के आदेश पर तीनों भगौड़ा घोषित कर दिया गया है। इन तीनों की गिरफ्तारी पर पहले ही एक एक लाख का ईनाम भी घोषित किया जा चुका है। गत 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम से निकलते समय हरियाणावी सिंगर बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या को अंजाम देने वाले चारों शूटर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। हत्या को अंजाम देने के बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से शूटरों को चिन्हित कर इनकी तलाश में जुट गयी। इनमें से दो शूटर मोहित और सुमित 31 अगस्त ...