अंकित हत्याकांड में पंपू-रोहित को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी
शामली, सितम्बर 5 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और रोहित को रिमांड पर लेने के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दी है। पुलिस दोनों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। पुलिस का मानना है कि दोनों से पूछताछ में हत्याकांड की साजिश से लेकर शूटरों तक हथियार और रकम पहुंचाने की अहम कड़ी सामने आ सकती है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद दोनों आरोपियों से यह जानने का प्रयास करेगी कि अंकित की हत्या की साजिश कब और कहां रची गई। शूटरों से संपर्क किसके माध्यम से कराया गया और उन्हें हत्या के लिए हथियार तथा रकम किस तरह उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही वारदात से पहले और बाद में शूटरों की मदद करने वालों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। जांच में पंपू और रोहित के तार गोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.