अंकित हत्याकांड में गवाही देने पर दी जान से मारने की धमकी
हापुड़, अगस्त 31 -- अंकित हत्याकांड में हत्यारोपियों ने मृतक के पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने और गवाही न देने का दवाब बनाया। आरोप है कि आरोपियों ने बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी है। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी रामानंद ने सीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 2 मार्च 2025 को उसके पुत्र रिंकू उर्फ अंकित की गला व गुप्तांग काटकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में कोतवाली हाुपुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित के पुत्र रिंकू उर्फ अंकित की हत्या मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी मुकेश, दिनेश, ईश्वर तथा धर्मपाल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.