अंकित हत्याकांड के फरार दो शूटरों पर एक एक लाख का इनाम घोषित
शामली, सितम्बर 2 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर फरार हुए दोनों शूटरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी की संस्तुति पर पुलिस ने दोनों फरार शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस जांच में दोनों की पहचान सत्यम और आर्यन के रूप में हुई है। दोनों करनाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों में पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंच चुकी है। अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शूटरों की पहचान की। पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश का सिलसिला तेज कर दिया। करनाल में भी पुलिस टीमों ने दोनों शूटरों के घरों पर दबिश दी। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.