मुजफ्फर नगर, जून 15 -- बुढ़ाना गांव कुरथल के अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से आला-ए-कत्ल और अवैध असलाह बरामद किया है। घायल आरोपी पर सात मुकदमें दर्ज हैं। वह आजीवन कारावास से दंडित है और उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आया हुआ था।बुढ़ाना के गांव कुरथल में 12 जून को अंकित उर्फ भूरा की मौत हो गई थी। जिसमें अंकित के ताऊ कवल सिंह ने गांव के ही ब्रह्मसिंह, अरुण व अजय पुत्रगण नैन सिंह के विरुद्ध लोहे की रॉड और हाथों में पहने कड़ों से पीटकर अंकित की हत्या करने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड : कुरथल के ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स...