अंकित हत्याकांड : भगोड़े भोलू, सत्यम और आर्यन की संपत्ति कुर्क
शामली, अक्टूबर 4 -- अंकित बालियान हत्याकांड में भगोड़े भोलू शाहपुरिया, सत्यम कादयान और आर्यन संधू पर पुलिस कार्रवाई का शिकंजा और कस गया है। गिरफ्तारी से बच रहे तीनों आरोपियों की संपत्ति रविवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना के तीन अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने हरियाणा स्थित तीनों आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरियाणवी सिंगर एवं यू-ट्यूबर अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने चार अज्ञात शूटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.