अंकित हत्याकांड : कुरथल के ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- बुढ़ाना कुरथल के ग्रामीणों ने अंकित हत्याकांड के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली प्रभारी द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण लौट गए।गांव कुरथल में शुक्रवार दोपहर को अंकित उर्फ भूरा की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझाकर बुझाकर जाम खुलवा दिया था। मृतक अंकित के ताऊ कवल सिंह ने गांव के ही तीन सगे भाइयों ब्रह्मसिंह, अरुण व अजय के विरुद्ध तहरीर देकर उन पर लोहे की रॉड और हाथों में पहने कड़ों से पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शनिवार सुबह कुरथल के ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.