नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद ताहिर हुसैन की सजा को चुनौती देने वाली अपील स्वीकार कर ली है। बुधवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। हत्याकांड में ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह एवं न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने मामले में ताहिर हुसैन की भूमिका का रिकार्ड तलब करते हुए पुलिस से जवाब मांगा है। ताहिर हुसैन की तरफ से पेश अधिवक्ता राजीव मोहन ने पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल को केवल एक मुख्य अपराध के लिए दोषी ठहराया गया, जबकि अन्य सभी अपराधों में उन्हें अपराध में सहायता व उकसावे के लिए दोषी ठहराया गया...