पिथौरागढ़, मई 26 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में रिक्त चल रहे एसडीएम पद पर नियुक्ति हुई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल में कार्यरत एसडीएम अंकित राज का तबादला बीते 17 अप्रैल को सीमांत जनपद में हुआ। अंकित राज को गंगोलीहाट एसडीएम पद पर तैनाती दी गई है। गंगोलीहाट के अलावा अंकित राज बेरीनाग एसडीएम का भी अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...