गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद। जिले के दो खिलाड़ियों का चयन रामा मिश्रा चैलेंजर ट्रॉफी-2026 के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर ने यूपी से चार टीमों का चयन किया। इसमें जिले से अंकित यादव और मनोज अत्री का चयनित किया गया। गाजियाबाद वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस यादव ने बताया कि गाजियाबाद वेटरेंस के सीनियर खिलाड़ी मनोज अत्री और अंकित यादव का चयन पूर्व में खेले गए 26वीं डॉ. गौर हरि सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में क्रिकेट कोचिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। अंकित यादव वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव पद पर कार्यरत हैं और गाजियाबाद में वेटरेंस संगठन को स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.