अंकित मित्तल अध्यक्ष, गुलशन बने नगर महामंत्री
पीलीभीत, जून 13 -- मझोला। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मझोला नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष शैली अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित व्यापारियों की सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में अंकित मित्तल को नगर अध्यक्ष, गुलशन स्वर्णकार को नगर महामंत्री, हेमंत कुमार गैरोला को नगर कोषाध्यक्ष, अमन सक्सेना व पलक मित्तल को सचिव, सुरेश सक्सेना को संगठन मंत्री, शैलेंद्र चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में मझोला नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.