मुरादाबाद, जनवरी 6 -- उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने ब्लॉक क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा में महिला कांग्रेस के जिला कार्यालय पर एकत्र होकर मुख्य मार्ग से होकर करनपुर रोड पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की,आवाज उठाई कि अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी दी जाए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा,प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रायके निर्देश पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे क्षेत्र में जुलूस निकाला। महिलाएं बैनर, तख्ती और पोस्टर ले कर चल रहे थीं , जिन पर अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों को फां...