शामली, अगस्त 29 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में शनिवार को एसओजी सहारनपुर की टीम भी शामली पहुंची। एसपी देहात मनोज कुमार यादव और एएसपी मयंक पाठक के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीन रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी जुटाते हुए बदमाशों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। गत 26 अगस्त की देर शाम हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह जिम में वर्कआउट कर वापस लौट रहे थे। बदमाशों ने अंकित बालियान पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- करनाल से आते हुए शामली तक 15 स्थानों पर मिली संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन हत्यारोपियों की तलाश में अब शामली से लेकर सहारनपुर तक की पुलिस टीमे लग गई है। एसटीएफ मेरठ भी बदमाशों को पकडने ...