मेरठ, सितम्बर 1 -- शामली पुलिस और एसटीएफ ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटर मोहित और सुमित को सोमवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। दो फरार आरोपी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। दोनों फरार आरोपी प्रॉक्सी-वीपीएन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसलिए ही पुलिस के हाथ नहीं आ रहे। आरोपियों ने इसी प्रॉक्सी का इस्तेमाल कर अपनी लोकेशन गुजरात और बिहार दिखाई थी। हालांकि एसटीएफ इस बात को भांप गई और अब दूसरे माध्यम से दोनों की तलाश की जा रही है। हालांकि चर्चा है कि दोनों विदेश फरार हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- फरार दो शूटर और हत्याके मास्टरमाइंड तक पहुंचना पुलिस की चुनौती फरार आरोपियों की स्थिति हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो शूटर सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। दोनों के पीछे एसटीएफ की टीम लगी है। आरोपियों पर 50-50 हजार र...